आज किसान संगठन राजाखेड़ा धौलपुर की 31/5/ 2023 को बाबा पीतम गिर पहाड़ी मंदिर पर मीटिंग का आयोजन किया गया
रिपोर्ट:- सत्य प्रकाश शर्मा
आज किसान संगठन राजाखेड़ा धौलपुर की 31/5/ 2023 को बाबा पीतम गिर पहाड़ी मंदिर पर मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें किसानों की समस्याओं से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें सरसों खरीद केंद्र पहाड़ी पर सरसों खरीद से संबंधित व चंबल लिफ्ट नहर परियोजना के धीमे कार्य पर विचार प्रस्तुत किए गए जिसमें लगभग 8 दिन से सरसों केंद्र पहाड़ी पर सरसों नहीं खरीदी गई है इस पर किसानों में रोष उत्पन्न हैं साथ ही साथ चंबल लिफ्ट नहर परियोजना का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है इस पर भी किसानों ने अपनी नाराजगी जताई तथा श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय के नाम श्रीमान उपखंड अधिकारी राजाखेडा को ज्ञापन दिया गया जिसमें किसान संगठन के निम्न पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें किसान संगठन के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि अगर इसी प्रकार कार्य चलता रहा तो आने वाले समय में बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा तथा ज्ञापन में यह भी कहा गया कि 24 घंटे में सरसों की खरीद शुरू नहीं की गई तो 5 जून 2023 को 11:00 उप तहसील मरैना पर सैकड़ों किसान धरना देंगे मीटिंग में सत्य प्रकाश त्यागी ,के के त्यागी ,उमा शरण उदैनिया ,मुकेश शर्मा जी ,भरत सिंह ,भरत भैया, बृज किशोर लोधी ,राजेंद्र सिंह गुर्जर एवं समस्त किसान कार्यकर्ता उपस्थित थे