देश

वीसी के माध्यम से कालीतीर परियोजना का किया शिलान्यास

Spread the love

रिपोर्ट- राम अवतार पचौरी राजाखेड़ा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर जिले को दी सौगात

वीसी के माध्यम से कालीतीर परियोजना का किया शिलान्यास

राजाखेड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर एक बार धौलपुर जिले को बड़ी सौगात दी है जिससे अब धौलपुर जिले के कई क्षेत्रों में आम जनता को पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कालीतीर परियोजना सहित अन्य परियोजनाओ का वीसी के माध्यम से शिलान्यास किया।
राजाखेड़ा पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुए शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से वीसी के माध्यम से जुड़े, जहाँ राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा, धौलपुर विधायिका शोभारानी कुशवाहा, धौलपुर जिला कलेक्टर अनिल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जुड़े।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कालीतीर लिफ्ट परियोजना, मिठावली एनीकट व सिलावट में उटंगन नदी पर बने एनीकट का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कालीतीर लिफ्ट परियोजना से धौलपुर जिले को नई दिशा मिलेगी, राजाखेड़ा, बाड़ी, बसेड़ी क्षेत्र के लोगों को अब पानी की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। साथ ही कहा कि इन क्षेत्रों में सिंचाई हो या पेयजल के लिए पानी इन समस्याओं का सामना हमेशा करना पड़ा है अब हमें खुशी हो रही है कि इस समस्या से वहां के किसान व जनता को छुटकारा मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ये समस्या पिछले लंबे समय से क्षेत्र में बड़ी समस्या बनी हुई थी जिस पर कार्य करते हुए हमारा लक्ष्य था कि परियोजना का लाभ शीघ्र लोगों को मिले।
साथ ही कहा कि हम ERCP को भी आगे बढ़ाएंगे चंबल बाढ़ के पानी का भी सही तरह से उपयोग किया जाएगा।
विधायक रोहित बोहरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजाखेड़ा क्षेत्र लंबे समय से पेयजल व सिंचाई के लिए पानी के लिए जूझता आया है। कालीतीर परियोजना, मिठावली एनीकट व सिलावट एनीकट बनने से नदी में सालभर पानी रहेगा जिससे यहां के किसानों को फसल के लिए 12 महीने पानी मिल सकेगा साथ ही उत्तरप्रदेश की सीमा पर नदी से लगे गांव भी इससे लाभान्वित हो सकेंगे। यह सौगात क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।
कार्यक्रम में इस दौरान जिला प्रमुख प्रतिनिधि अजयपाल सिंह, कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साकेत विहारी, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार तौमर, चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह जादौन सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button