राजाखेड़ा युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष व परशुराम सेवा समिति अध्यक्ष का चुनाव हुआ सम्पन्न,इन्हें मिली जिम्मेदारी
रिपोर्ट- राम अवतार पचौरी राजाखेड़ा
राजाखेड़ा युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष व परशुराम सेवा समिति अध्यक्ष का चुनाव हुआ सम्पन्न,इन्हें मिली जिम्मेदारी
राजाखेड़ा-:कस्बे में रविवार शाम करीब 4 बजे राजाखेड़ा युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष और परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया स्थानीय परशुराम धर्मशाला में आयोजित की गई जहां ब्राह्मण समाज के संरक्षक मंडल और ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पवन उपाध्याय व कार्यकारिणी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत युवा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पद के लिए गांव नायला निवासी अजीत प्रकाश शर्मा और राजाखेड़ा निवासी हरेंद्र शर्मा ने नामांकन दाखिल किया तो वहीं परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष पद के लिए गांव अम्बरपुर निवासी कमलेश शर्मा और राजाखेड़ा निवासी सुनील कौशिक ने नामांकन दाखिल किया जिसमें सर्वसम्मति से राजाखेड़ा युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर अजीत प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष घोषित किया गया है वहीं हरीकांत पचौरी को उपाध्यक्ष, मनीष शर्मा कोषाध्यक्ष और देवराज मुदगल को महामंत्री बनाया गया है इसी के साथ परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष पद पर कमलेश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है वहीं सुनील कौशिक को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है इस दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने की बात कही। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का साफा व फूल माला के स्वागत स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान राजाखेड़ा ब्राह्मण समाज के संरक्षक मंडल से कैलाश चिहार, अशोक पाराशर, पातीराम मुद्गल, राजाखेड़ा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पवन उपाध्याय, श्रीकांत मुद्गल, रमाकांत पचौरी, संदीप शर्मा, ओम प्रकाश पाराशर, संतोष उदैनिया सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।