सरमथुरा में उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन,शांति और अहिंसा का पढ़ाया पाठ
रिपोर्ट:- बंटू धौर्य जी
सरमथुरा में उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन,शांति और अहिंसा का पढ़ाया पाठ
गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविरों से युवा पीढ़ी को मिलेगा मार्गदर्शन=धर्मेंद्र शर्मा
सरमथुरा-: कस्बे में शनिवार को राधारानी पैलेश परिसर में एक दिवसीय उपखंड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी दर्शन यात्रा का आयोजन कर की गई जिसके बाद कार्यक्रम राधारानी पैलेश सरमथुरा में मुख्य अथिति जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ,उपखण्ड अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को महात्मा गांधी के आदर्शों और नैतिक मूल्य को अपनाने के लिए जागरूक करना है। गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविरों से आज की नई युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन मिलेगा उन्होंने कहा कि गांधीजी की सोच थी कि हिंसा को अहिंसा से जीता जा सकता है। महात्मा गांधी अहिंसावादी थे वह मन, कर्म और वचन से अहिंसा के पक्षधर थे। शर्मा ने कहा कि गांधीजी के विचारों को आत्मसात करते हुए ही प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी की भावना सर्वोदय थी शर्माने कहा की राजस्थान के लोक प्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन कल्याणकारी योजनाएं दी है जिससे आम जनता को महंगाई से राहत मिल सके
उपखण्ड अधिकारी मनीष कुमार ने लोगो राजस्थान के मुख्यमंत्री के द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जिनमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना सहित तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं कार्यक्रम में जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा और ब्लॉक संयोजक राजबीर मीना ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान उपखंड मनीष कुमार के साथ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द गोयल एवं गांधी दर्शन समिति ब्लॉक संयोजक राजबीर मीना बिकास अधिकारी राजेश शर्मा ,सुरेंद्र सिंह ,बंटू धौर्य ,विशाल कुमार , विजय राज शर्मा ,सचिन सागर, फारूक,स्नेह लता ,…. बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे।