राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ पहुंचे अहमदाबाद। गुजरात।
राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ पहुंचे अहमदाबाद। गुजरात।
अहमदाबाद के जिला अध्यक्ष विजय कुमार से मिलने तथा जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना की कार्यकारिणी बनाने और गौ माताओं की रक्षा करने के बारे में जानकारी देने पहुंचे राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ संत धर्म दास महाराज। संत धर्म दास महाराज ने बताया कि अहमदाबाद जिले में गौ माताओं की हालत बहुत ही खराब है जैसे कुछ समय पहले गणेश नगर पिपलेज रोड़ पर राधे जगन्नाथ मंदिर पर श्री श्री 1008श्री महामंडलेश्वर राजेन्द्र गिरी महाराज ने एक गौ बनाई थी जो दिनांक 3/4/2023को शहरी विकास सन्तामंडल के द्वारा खत्म कर दी। इसमें विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया तो पुलिस प्रशासन आधिकारियों के द्वारा पुलिस चौकी में नज़र बंद कर दिये। तथा अहमदाबाद में गौ माताओं के लिए सेवा भाव कम है इसी विषय में बातचीत हुई।जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ संत धर्म दास महाराज आज शाम को दिल्ली के लिए प्रस्थान कर चुके हैं क्योंकि दिल्ली की टीम को सारी जानकारी दें सके राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ संत धर्म दास महाराज का लक्ष्य है भारत देश के सभी राज्यों में जा कर लोगों को जागरूक करना।
मथुरा से ब्यूरो रिपोर्ट