देश

ब्रजवासी गौ शाला पर मीटिंग हुई। आगरा

Spread the love

ब्रजवासी गौ शाला पर मीटिंग हुई। आगरा।जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ शाला गांव तेहरा के पास आज दिनांक 13/7/2023को राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शैलेन्द्र पहलवान के लगे आरोप पर मीटिंग हुई इसमें मुख्य अतिथि जन अर्धांगिनी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्म सिंह ब्रजवासी उर्फ संत धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर नरेश राजावत, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ठाकुर रनिया देवी धाकरे, जिला मंत्री महिला मोर्चा ठाकुर रेनू देवी तोमर, ब्रजवासी गौ शाला के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर दिनेश सेंगर, जिला सचिव आगरा से ठाकुर रघुनाथ सिंह धाकरे और अन्य कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बैठक में शामिल हुए।जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित जो राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना चलाई जा रही थी उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शैलेन्द्र पहलवान ने हरियाणा के पदाधिकारी से पैसे लेने के मामले और बीती रात चौधरी शैलेन्द्र पहलवान और कन्हैया पत्रकार से मिली धमकी के कारण संत धर्म दास महाराज ने निश्चय किया कि जब हम सभी कार्यकर्ता तन मन धन से गौ माताओं की सेवा, रक्षा और मदद कर रहे हैं तो दूसरी संस्था का सहारा क्यों ले। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को सूचित किया कि आज से कोई व्यक्ति किसी प्रकार से पैसे नहीं लेगा और सारी जानकारी प्रदेश अध्यक्षों को मिलनी चाहिए सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को नियुक्ति किया जा रहा है जो भारत देश के सभी राज्यों में गौ माताओं की सेवा और रक्षा करने का कार्य करेंगे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह राजावत ने कहा कि जिस किसी को कोई मदद की जरूरत हो तो सम्पर्क कोल करें -7017702160 पर 24घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी

 

 

 

मथुरा से ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button