ब्रजवासी गौ रक्षक सेना राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश का भृमण चालू किया।
रिपोर्ट :-अरुण कुमार चौधरी
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश का भृमण चालू किया।
मथुरा। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह राजावत और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सभी धार्मिक स्थलों पर जाकर गौ माताओं के लिए और राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की अर्जी लगाना चालू किया। इसमें मथुरा द्वारिका मंदिर में द्वारिका के नाथ भगवान श्रीकृष्ण को, सिकंदरा के पास गुरुद्वारा गुरु की ताल पर, मनकामेश्वर महादेव पर तथा ओरछा में रामराजा मंदिर बेतवा नदी में स्नान व दर्शन किये। सुबह सिद्धेश्वर पीठ महादेव के दर्शन करके आगे प्रस्थान किया जायेगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह राजावत के साथ प्रदेश महामंत्री राहुल गौतम, जिला उपाध्यक्ष संत प्रकोष्ठ मोहन दास, जिला उपाध्यक्ष हरिओम वर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष युवा हरपाल सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भृमण किया जा रहा है जो गुरु जन की आज्ञानुसार काम चल रहा है और आगे सभी राज्यों में भृमण और मिलन समारोह होगा। भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में जो व्यक्ति आ जाता है उसे केवल गौ माताओं की सेवा और रक्षा करना दिखता है ब्रजवासी गौ रक्षक सेना का नारा, हिन्दू गौ माता हो हिन्दू राष्ट्र घोषित हो,एक ही नारा एक ही नाम जय गौ माता जय श्री राम
Mathura Sy viuro