सहारनपुर। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने अनाथ आश्रम में खाने का सामान वितरण किया।
बैंकिंग न्यूज रिपोर्ट:-अरुण कुमार चौधरी
सहारनपुर। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने अनाथ आश्रम में खाने का सामान वितरण किया।
सहारनपुर।जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के सभी कार्यकर्ताओं ने कार्य चालू कर दिया है जिसमें आज दिनांक 23/7/23को दोपहर एक बजे से तीन बजे तक एक अनाथ आश्रम में पहुंचे ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अनाथ बच्चों को केक, बिस्किट, चिप्स,समोसा और अन्य सामान वितरण किया। इसमें ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अवि छाबड़ा, प्रदेश मंत्री पुलकित, जिला अध्यक्ष सहारनपुर साहिल, जिला उपाध्यक्ष विवेक और अन्य कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष अवि छाबड़ा ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गौ माताओं के साथ, अनाथ बच्चों, गरीब परिवार,बैसहारा लोगो और सभी जीव जन्तु की रक्षा करेंगे। क्योंकि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ संत धर्म दास महाराज जब अपना सारा जीवन केवल सभी जीव जन्तु के नाम कर दिया है तो हम सभी लोगों उनके लक्ष्ये कदम पर चले क्योंकि मनुष्य जीवन हमें बड़े पुन्य कर्मों से मिला है ऐसा कहते हैं संत धर्म दास महाराज। प्रदेश मंत्री पुलकित ने कहा कि हम सभी लोग संत समाज और धार्मिक कार्यों में आगे बढ़कर जीवन को धन्य करेंगे। सहारनपुर जिला अध्यक्ष साहिल ने कहा कि जब हमारे माननीय मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी महाराज संत होकर उत्तर प्रदेश के मुखिया हैं जिनने गौ माताओं के लिए सभी जिलों में गौशाला बनवाई है, भ्रष्टाचार फैलने वाले लोगों पर रोक लगाई है तथा सर्व समाज के लिए अन्य योजनाओं का लोकार्पण किया है। जिला उपाध्यक्ष विवेक ने कहा कि भारत देश में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना संगठन सर्व समाज के लोगों को जागरूक करके आगे बढ़ने का कार्य और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नई दिशा में साथ देगी।इस संगठन में संत समाज, नारी शक्ति, युवा शक्ति, समाज सेवी और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं जो केवल निशुल्क कार्य कर रहे हैं और ब्रजवासी गौ रक्षक सेना में जुड़ना भी निःशुल्क है। संगठन के कार्यकर्ताओं की केवल निशुल्क सेवा चलाई जा रही है।